Why Aeroplanes does not fly over the Himalayas ?
ये किस्सा आप लोगो ने भी कई बार सुना होगा की आज तक कोई भी विमान हिमालय पर्वत के ऊपर से नहीं उड़ पाया है। और ये बात सच भी है पर बहुत लोग इस सत्य को गलत अवधारणाओं के तौर पर ले लेते है जो की लोगो के मन में चमत्कारो के प्रति और अधिक विश्वास जाग्रत करता है।
भारत की बात की जाए तो यहाँ के वेदों और ग्रंथों में लिखा गया है कि हिमालय के कैलाश पर्वत पर देवों के देव महादेव शंकर का वास है। इसलिए वहा आज तक ना तो कोई चढ़ पाया है और ना ही कोई विमान उसके ऊपर से गुज़र सका है। तो चलिये आज आपके कुछ वहम को दूर किया जाए।
कैलाश पर्वत पर अभी तक कोई क्यों नहीं चढ़ सका ?
हिमालय पर्वत शृंखलाएं लगभग 2400km के क्षेत्र में फैली हुई है जिसमें जगह-जगह अलग-अलग परिस्थिया और कठनाईया है। लोगो का कहना है कि जब लोग माउंट एवरेस्ट पर चढ़ चुके है तो कैलाश पर क्यों नहीं चढ़ पाते है। इसका स्पष्ट उत्तर वैज्ञानिकों द्वारा दिया जा चुका है पर अंधविश्वासी लोग बस उसे भगवान का घर बनाये हुए है।
वैज्ञानिकों ने बताया है की कैलाश पर्वत बहुत ही ज्यादा रेडियोएक्टिव पदार्थों से भरा है। यही वजह था की रूस के एक पर्वतारोही, सरगे सिस्टियाकोव ने बताया कि, ‘जब मैं कैलाश पर्वत के बिल्कुल पास पहुंच गया तो मेरा दिल तेजी से धड़कने लगा और उसे बहोत बैचेनी महसूस होने लगी। जिसकी वजह से वो फिर वहां से लौट नीचे आ गया।
इसके अलावा वैज्ञानिक ने खोज के बाद यह भी पाया है कि कैलाश पर्वत का स्लोप (कोण) भी 65 डिग्री से ज्यादा है, जबकि माउंट एवरेस्ट में यह 40-60 तक है, जो इसकी चढ़ाई को और मुश्किल बनाता है और यही वजह है की कैलाश पर्वत पर चढ़ने पर अब रोक लगी हुई है।
Reasons Behind Not Flying Airplane Over The Himalayas :
यदि आप समझदार है तो आपको ये पता होगा कि ख़राब मौसम में हवाई जहाज नहीं उड़ाए जाते है। यदि आपने हिमालय के बारे कुछ थोड़ा बहुत भी पढ़ा है तो आपको पता होगा कि उन पहाड़ों में मौसम कितनी तेजी से बदलता है। तूफानी हवाएं हमेशा चलती हैं और हवा का तापमान शरीर गला देने वाला होता है।
इन तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते जहाज दुर्घटना का आसानी से शिकार हो सकता है जो कि हिमालय के ऊपर से ना उड़ान भरने की पहली सबसे बड़ी वजह है। इसके अलावा बताया गया है की उन पहाड़ो में चुंबकीय क्षेत्र की उपलब्धता है जिसके कारण नेविगेशन वहा ठीक से काम नहीं कर सकते है। जिस वजह से विमान दिशा भटक सकता है और यात्रियों की जान पर बात आ सकती है।
पर मौसम साफ़ होने पर 35,000 – 40,000 फिट की ऊंचाई से हिमालय के ऊपर से जाया जा चुका है और वहा से कुदरत के इन शानदार और दिल छू लेने वाले नज़रो को कैद भी किया जा चूका है। जिसमे एक वीडियो यूट्यूब पर भी है। जहां एक चैनल ने हिमालय के ऊपर से उड़ान भरते हुए एक खूबसूरत वीडियो रिकॉर्ड किया था।
Watch Video :
लोगो का चमत्कारों में विश्वास :
हमारे देश में लोग लॉजिक को जाने बिना ही मैजिक पर भरोसा करने लग जाते है जिसकी वजह है कि हमने बचपन से ही भगवानो और भूतों की कहानियां सुनी है और लोगो को उन पर विश्वास करते देखा है। जिस वजह से ये बातें कही न कही हमारे दिमाक के अंदर बैठी हुई है जिन्हे अब हम आसानी से खुद से अलग नहीं कर सकते है।
इसके लिए हमें तर्कशील बनना होगा। हर चमत्कार पर सवाल करने होंगे वार्ना बस इन्ही किस्से कहानियो धर्म ग्रंथो को अपना इतिहास मानकर हक़्क़ीक़त से वंचित रह जायेंगे। भगवान को मानना ना मानना ये आपका विश्वास है पर हर चमत्कार को भगवान से जोड़ना ये आपकी मूर्खता है।