Owner of Salman Khan property :
इस बात में कोई दोहराय नहीं है की सलमान ने अपने जीवन में खूब धन और प्रसिद्धि अर्जित की है। सलमान का नाम बॉलीवुड में हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल है। सलमान की लगभग हर फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली है।
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान 2300 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। वैसे तो सलमान खान की शादी का सभी को इंतजार है लेकिन सलमान शादी करने का नाम भी नहीं ले रहे हैं। हालांकि सलमान कई बार साफ कह चुके हैं कि उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है।
जब सलमान ने शादी के लिए इंकार किया तो लोगो के मन में ये सवाल उठने लगे कि उनकी करोड़ों की संपत्ति किसके नाम होगी? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान ने खुद इसका जवाब दिया है कि उनकी संपत्ति पर किसका हक होगा।
Salman Khan Property Heir :
आपको बता दें कि सलमान खान पिछले तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। सलमान खान ने अपने करियर में कई फिल्मे की है जिन्होंने लोगो का दिल बखूबी जीता हैं। सलमान 55 साल के हो गए हैं और ऐसे में उनके फैंस का सवाल अक्सर होता है कि अगर वे शादी नहीं करेंगे तो उनकी करोड़ों की दौलत पर किसका हक होगा?
आपको बता दे की एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि उनकी शादी हो या न हो, उनके जाने के बाद उनकी आधी संपत्ति ट्रस्ट को दान कर दी जाएगी। उन्होंने कहा था, ”अगर मेरी शादी नहीं हुई तो मेरी पूरी संपत्ति ट्रस्ट को ट्रांसफर कर दी जाएगी।”