Possibility Of World War 3 :
रूस और यूक्रेन के मध्य का तनाव हर बीते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। जिसकी चपेट में हजारों निर्दोष लोग और सैनिक आ चुकी है। इस विनाश की तस्वीरें इंटरनेट पर लगातार वायरल होती जा रही है जिनका दृश्य दिल दहला देने वाला है।
एक बात साफ़ तौर पर कही जा रही है कि रूस के बहुत से लोग भी इस युद्ध के खिलाफ है। जिन्होंने युद्ध के खिलाफ अपना प्रदर्शन भी किया पर उन्हें रुसी अधिकारियो द्वारा बंधी बना लिया और प्रदर्शित करने वाली हर आवाज़ को दबा दिया गया।
दुनिया पर मंडरा रहा है विश्व युद्ध का खतरा :
रूसी सैनिकों ने शुक्रवार को यूरोप में सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। हालाँकि यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि अग्निशामकों की मदद से संयंत्र में लगी आग को बुझा ली गई मगर इसके अलावा अभी तक अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
आपको बता दें कि रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस बीच यूक्रेन छोड़कर भागे शरणार्थियों की संख्या 12 लाख से अधिक हो गई है। परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला एक बेवकूफी भरा कदम हो सकता है क्यूंकि यदि उसमे कुछ गड़बड़ हुई तो पूरा यूरोप कब्रिस्तान बन जाएगा।
इसकी चेतावनी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पहले भी दी थी। ये बात साफ़ तौर पर ज़ाहिर है कि यदि परमाणु ऊर्जा सयंत्र के साथ कुछ गड़बड़ हुई तो इसका परिणाम बहुत बुरा होगा। जिसके चलते कई देशों ने अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है जो की धीरे धीरे सामने आ रहे तीसरे विश्व युद्ध की सम्भावना को बढ़ाता है।
दुनिया कर रही है रूस की निंदा :
यूक्रेन पर हमले को लेकर दुनिया भर में रूस की निंदा की जा रही है। अनेक देशों ने रूस पर तरह तरह के प्रतिबन्ध लगा दिया है। साथ ही कुछ वायरल वीडियो में ये भी देखा गया था की रूस के कुछ सैनिक भी इस युद्ध के खिलाफ थे।
बरहाल आग की तरह फैलती इन खबरों के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसके अनुसार युद्ध पर रूसी सरकार की आधिकारिक लाइन के खिलाफ जाने वाले फर्जी खबरें फैलाने के लिए 15 साल तक की जेल की सजा दी जा सकती है।