Seeing These Things In A Dream Is A Sign Of Death :
हम सब जानते है मौत एक ऐसा सत्य है जिसे टाला नहीं जा सकता है। जो जीव जन्म लेता है उसकी मृत्यु भी तय है। पर क्या आप जानते है की कुछ ऐसे संकेत होते है जो आपकी मौत का पूर्वानुमान लगाते है। गरुड़ पुराण की माने तो ये संकेत आपको किसी भी प्रारूप में मिल सकते है बस इन्हें पहचानने की देरी होती है।
इसी प्रकार इंसान को आने वाले सपनो का उनके जीवन में खासा महत्व होता है। आपको किस प्रकार के सपने आते है ये आपके जीवन से जुड़ा कोई लेखा झोका हो सकता है या उनमे आपके लिए कोई संकेत निहित हो सकते है। आज हम आपको ऐसे ही 5 चीजों के बारे में बताएँगे जो अगर आप सपने में देखते है तो आपको सावधान रहने की ज़रुरत है।
ढोल नंगाड़े बजते देखना :
यदि आप अपने सपने में ढोल नगाड़े बजते देखते है तो ये आपके लिए अच्छे संकेत नहीं है क्यूंकि सपनो में ढोल नगाड़े बजते हुए दिखाई देने को अशुभ माना जाता है। इस तरह के दृश्य को सपने में देखने वाले व्यक्ति या फिर उसके करीबियों को मानसिक तनाव का शिकार होना पड़ता है।
स्त्री का बिना कपड़ो के दिखाई देना :
शायद ये आपको थोड़ा अजीब लगे पर कहा जाता है कि सपनो में निर्वस्त्र स्त्री को देखना अशुभ माना जाता है। यदि आपको इस तरह के सपने आते है जिसमे आप स्त्री के साथ सम्भोग करते है तो वो भी आपके लिए अच्छे संकेत नहीं है।
ऐसी मूर्ति का दिखाई देना :
सपनो में भगवन के दर्शन को यकीनन बेहद अच्छा माना गया है पर यदि आपको सपने में कोई टूटी हुई मूर्ति या प्रतिमा दिखाई देती है ये किसी भी तरह से शुभ संकेत नहीं है। इसका तातपर्य है की आपको कही से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।
सपने में पेड़ का गिरना :
यदि आप अपने सपने में अचानक से किसी पेड़ को गिरते हुए देखते है तो ये आपके लिए अच्छे संकेत नहीं है। इसके साथ ही यदि आप खुद को भी ऊंचाई से गिरते हुए देखते है तो ये भी आपके लिए अच्छे संकेत नहीं है। ये आपकी खुद की मृत्यु की ओर इशारा कर सकती हैं।
किसी को दम तोड़ते हुए देखना :
आपको अपने सपने में शमशान घाट का दिखाई देना या किसी व्यक्ति को दम तोड़ते हुए देखना भी आपकी आने वाली मृत्यु की ओर इशारा करता है। ऐसा भी कहा जाता हैं कि ऐसे बार-बार आएं तो समझ लेना चाहिए कि यह कुटुंब में ही किसी की मृत्यु की ओर इशारा करता नज़र आता हैं।