Neighbors angry with Bollywood stars :
बात तो आप सब भी जानते है की बॉलीवुड सितारों में से अधिकतर का घर मुंबई में ही है। ऐसे पॉश इलाको के आस पास बेहद घर और परिवार भी रहते है। लोग अक्सर नया घर लेने से पहले उस इलाके के आस पास रहने वाले लोगो से ज़रूर मिलते है देखते है की उनके पडोसी कैसे है।
हालाँकि कभी कभी हर बात का जायजा नहीं लिया जा सकता है तो कभी कभी ऐसे कुछ पडोसी आस पास मिल ही जाते है। जिनकी हरकतों के चलते पुरे कॉलोनी के लोग परेशान रहते है। शायद आपके पड़ोस में भी ऐसा कोई हो जिसकी हरकतें किसी को सुहाती ना हो।
खैर आज हम आपको ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से रूबरू करवाते है जिनकी हरकतों के चलते आस पास रहने वाले लोग काफी परेशान रहते थे। अब इस बात में तो कोई दोहराय नहीं कि बॉलीवुड में काम करने वाले सितारे काफी ओपन माइंडेड होते है।
इस वजह से वे अपने घर के बहार, बालकनी में अपने हिसाब के कपड़ो में घूमते है और आमतौर पर अपने मन की कही सुना करते है। अब ऐसी ही कुछ बातों से पड़ोसियो की भांति नहीं जिसके चलते एक आद सेलिब्रिटीज के खिलाफ तो पड़ोसियों ने शिकायत तक दर्ज करवा दी थी।
1. प्रीती ज़िंटा –
अपने वक़्त से ही प्रीति जिंदा एक मशहूर एक्ट्रेस रही है। उनकी खूबसूरती और अभिनय के कई चाहने वाले है प्रीटी जिंटा से जुड़ा एक किस्सा है। जब उनके पड़ोसियों ने उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवा दी थी।
बात तब की है जब प्रीति जिंटा के साथ हमेशा उनका बॉडीगार्ड रहा करता था क्युकी उस समय प्रीटी ज़िंटा बेहद फेमस थी जिसके कारण उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ बॉडीगार्ड रहा करते थे। जब प्रीति स्वीमिंग करने पूल मेंजया करती थी तो बॉडीगार्ड वह भी आ जाता था। जिसके चलते बाकी सब वहाँ नहा नहीं पाते जिसके चलते पडोसी काफी परेशान थे।
2. शक्ति कपूर :
फिल्मों में विलन के किरदार से लोगो के दिलो में राज करने वाले मशहूर एक्टर शक्ति कपूर को कौन नहीं पहचानता। लेकिन बताया जाता है शक्ति कपूर की वजह से उनके पडोसी काफी परेशां रहा करते थे।
एक रिपोर्ट्स की माने तो शक्ति कपूर ने शराब पीकर लिफ्ट में पेशाब कर सारी हदें पार कर दी थी जिसके चलते उन्हें पड़ोसियों से माफ़ी भी मांगनी पड़ी थी और इतना ही नहीं वे अपने घर और कोरीडोर मेंअक्सर बिना कपड़ो के ही घूमा करते थे।
3. ऐश्वर्या राय :
अपनी खूबसूरती और अदाकारियो के लिए मशहूर ऐश्वर्या राय के पड़ोसियों ने एक बार उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी थी। जी हां बात तब की है जब ऐश्वर्या का नाम सलमान खान से जोड़ा जाता था। कहा जाता है की जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो सलमान खान नशे में ऎश्वर्या के फ्लैट पर आकर कई बार हंगामा खड़ा कर चुके है। जिसके चलते उनके पड़ोसियों ने उनकी शिकायत दर्ज करवाई थी।
4. करीना कपूर :
बताया जाता है कि करीना कपूर को पार्टी करने का शौक है। वे शादी के बाद भी घर पर लेट नाईट पार्टी करती है जिसके चलते उनके लेट तक शोर से पडोसी काफी दुखी रहते थे। इस बात की उन्होंने कई बार शिकायत भी की थी।