सम्बन्ध बनाने के बाद प्रेमिका ने किया इग्नोर :
किसी भी रिश्ते की नींव प्यार और विश्वास पर टिकी होती है। जब आपका सामने वाले पर विश्वास कम होने लगता है तो वो रिश्ता बिखरता हुआ नज़र आता है। रिश्तों में शक करना आपकी और सामने वाली ज़िंदगी तबाह कर सकता है और कभी कभी ये शक ज्यादा होने पर इंसान बहुत ही घिनौना काम कर जाता है।
ऐसी ही एक घटना देश की राजधानी से सामने आई है जिसके बारे में सुन कर आपके होश उड़ जायेंगे। दिल्ली में रहने वाले एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जान से मार दिया। जिसकी वजह सिर्फ इतनी थी की प्रेमिका उसे इग्नोर कर रही थी। जिसके कारण व्यक्ति के मन में शक पैदा हुआ और उसने अपनी प्रेमिका को जान से मार दिया।
चाकू मारकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या :
बताया जा रहा है की प्रेमिका और प्रेमी दोनों शादीशुदा थे और दोनों का नाजायज़ सम्बन्ध एक लम्बे समय से चल रहा था। सम्बन्ध बनने के बाद प्रेमिका के इग्नोर करने पर उस व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को चाकू से मार मार कर खून में लथपथ कर दिया।
रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और उस चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। जिससे उस शख्स ने हत्या को अंजाम दिया पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम भारत है। और जिस महिला की हत्या की गयी उसका नाम आरती है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि पहले आरती और भरत के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। मगर अचानक आरती भारत को इग्नोर करने लगी। ये बात भरत को बुरी लगी और उसने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे डाला। आरती को बहुत ही जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।