Bharti Singh Sister Looks Like Her :
मशहूर कॉमेडियन भारती इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने एक बेबी बॉय का स्वागत किया है जिसके लिए उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिल रही है। भारती सिंह और उनके हर्ष ने सोशल मीडिया पर अन्नोउंस करते हुए अपने फैंस को बताया कि भारती ने एक लड़के को जन्म दिया है।
भारती सिंह की हालिया तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी है। पर क्या आपने कभी भर्ती की बहन को देखा है ! अगर नहीं तो शायद आप पहली बार देख कर पहचान भी ना सकते की भारती कौन है और उनकी बड़ी बहन कौन। बरहाल आज हम आपकी भारती सिंह की बड़ी बहन से रुबरु करवाने जा रहे है।
हूबहू दिखती है दोनों बहनें :
आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारती सिंह की माँ जिनका नाम कमला है उनके 2 बेटियां और बेटा है। वही भारती सिंह की बहन का नाम पिंकी है। दोनों बहनों ने अपना बचपन एक साथ पंजाब में ही गुज़ारा है।
जैसे की आप तस्वीरो में देख सकते है दोनों बहनें एक दूसरे से काफी मिलती झूलती है। दोनों की बॉडी और फेस में कुछ खास अंतर दिखाई नहीं पड़ता। तो लाज़मी है कि पहली बार देखने वाला कोई शख्स दोनों को जुड़वाँ समझ बैठे। हाँ जो एक अंतर आप तस्वीरो में भी देख सकते है जो की एक तिल का है भारती की बड़ी बहन के चेहरे पर एक तिल है।
बचपन में हो गया था पिता का देहांत :
बहुत कम लोगो को इस बात की खबर है कि भर्ती और पिंकी ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था। उसके बाद दोनों बहन एक दूसरे का सहारा बनी और एक साथ अपने सुख दुःख बांटने लगी। बता दे की काफी पहले पिंकी की शादी हो चुकी है और उनकी एक प्यारी से बेटी भी है।
आपको बता दे की पिंकी सोशल मीडिया पर कुछ खासा एक्टिव नहीं रहती है। वे अपनी बहन के विपरीत लाइमलाइट और चकाचौंध भरी दुनिया से थोड़ी दूरी बनाकर रहना पसंद करती है। इसके साथ ही पिंकी किसी बड़े शो में भी बहुत कम देखा गया है।