बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों एवं अदाकारी के साथ-साथ अपने निजी जीवन के लिए भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।
अभिनेता अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म इशकजादे से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया।
आपको बता दें कि इन दिनों अर्जुन कपूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में है और इन्हें डेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का अफेयर अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है।
इन दोनों का रिलेशनशिप जगजाहिर है । अर्जुन और मलाइका के फैंस इन दोनों की शादी काफी समय से वेट कर रहे हैं।
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा से रिलेशनशिप में आने से पहले अर्जुन कपूर उनकी एक्स ननद अर्पिता खान को भी डेट कर चुके हैं । यह उस वक्त की बात है जब अर्जुन कपूर ने एक्टर के रूप में नहीं बल्कि एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था।
उस वक्त अर्जुन की उम्र केवल 18 साल थी। अर्जुन कपूर एवं सलमान खान की बहन अर्पिता खान एक दूसरे के लिए काफी गंभीर थे। लेकिन अचानक ही इन दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
इस के बाद अर्जुन कपूर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बन गए और वहीं सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने आयुष शर्मा के साथ शादी कर ली।
खबरों की मानें तो अर्जुन कपूर और अर्पिता खान की ब्रेकअप की वजह मलाइका अरोड़ा को बताया जाता है ।
अर्पिता थी अर्जुन का पहला प्यार
आपको बता दें कि अभिनेता अर्जुन कपूर ने जब अर्पिता खान को चाहना शुरू किया था तब वह केवल 18 साल के थे ।लेकिन वह अर्पिता के लिए काफी सीरियस थे । अर्जुन और अर्पिता ने अपने रिश्ते के बारे में किसी से भी कोई भी पर्दा नहीं किया था। इनके रिश्ते के बारे में उनके परिवार को मालूम था । अर्पिता परिवार में सबसे छोटी है इसी कारण उन्हें पूरे परिवार का सपोर्ट भी प्राप्त था ।
एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने खुद यह बात स्वीकार की थी कि, अर्पिता खान उनका पहला प्यार थीं और वह रिलेशनशिप उनका पहला सीरियस वाला रिलेशनशिप था।
अर्जुन बता चुके हैं कि अर्पिता खान ही वह पहली लड़की थी जिसके लिए वह काफी गंभीर थे। इन दोनों का रिलेशनशिप 2 साल तक चला था। इन्हीं 2 सालों में अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से मिले थे और तभी से वह मलाइका को पसंद करने लगे थे ।2 साल बाद अर्पिता और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया और यह दोनों अलग हो गए ।
हालांकि अर्पिता खान से ब्रेकअप होने के बाद भी अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच आपसी रिश्ते सही बने रहे। सलमान खान ने अर्जुन कपूर की पूरी सहायता की बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनको पहचान दिलवाने के लिए। लेकिन जब सलमान को मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते के बारे में मालूम हुआ तब से सलमान और अर्जुन के रिश्ते में दरार आ गई।
मलाइका थी ब्रेकअप की वजह
आपको बता दें कि खबरों के मुताबिक यह बताया जाता है कि जब अर्जुन कपूर अर्पिता खान के साथ रिलेशनशिप में थे तब इनके बीच कोई भी अनबन होने पर अर्जुन उस बात को अर्पिता की भाभी यानी कि मलाइका अरोड़ा के साथ डिस्कस किया करते थे ।
तब से ही धीरे-धीरे अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा को पसंद करने लगे थे। इसके कुछ समय बाद ही अर्जुन कपूर को मलायका से प्यार हो गया था । सूत्रों के अनुसार साल 2015 में खान परिवार को इस बारे में मालूम पड़ गया था। इसके 1 साल बाद साल 2016 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक ले लिया,और वे दोनों अलग हो गए थे।
अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियां बटोरने लगी थी । अर्जुन और मलाइका अक्सर साथ में देखे जाते थे ।हालांकि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को किसी से छुपाया नहीं । इनका प्यार जगजाहिर है। और अब उनके फैंस इन दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।