बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत कुछ दुनिया से गए 1 साल पूरे हो चुके हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून साल 2020 को दुनिया को अलविदा कहां गए थे। उनका यूं अचानक दुनिया से चला जाना सभी के लिए एक बड़ा सदमा था। आज भी सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हें उतना ही याद करते हैं। इसके अलावा भी सुशांत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर के भी सुर्खियों में बने ही रहते हैं।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के अफेयर्स की काफी चर्चा होती रहती है। सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत का नाम अंकिता लोखंडे के साथ जोड़ा गया था। अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल पवित्र रिश्ता से एक साथ अपने एक्टिंग करियर का डेब्यू किया था।
अंकिता के साथ रहा रिलेशनशिप
इनकी जोड़ी साथ में काफी अच्छी लगती थी। और इन दोनों ने 6 साल तक एक दूसरे को डेट भी किया था ।सभी को ऐसा लग रहा था कि जल्दी या दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन फिर इन दोनों के बीच ऐसा कुछ हुआ कि इनका रिलेशनशिप टूट गया। और इनका ब्रेकअप हो गया।
अंकिता लोखंडे से अलग होने के बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम एक बार फिर अभिनेत्री के साथ जुड़ा और इस बार उनका नाम अभिनेत्री कृति सेनन के साथ जुड़ा था। बता दें कि अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म राता में एक साथ दिखाई दिए थे ।
कृति के साथ भी हुआ था ब्रेकअप
इस फिल्म के दौरान इन दोनों की नज़दीकियां भी बढ़ गई थी। लेकिन इन दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल तौर पर स्वीकार नहीं किया था ।खबरों के मुताबिक जल्दी ही सुशांत और कृति का ब्रेकअप हो गया था। इसका कारण थी सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की बढ़ती नजदीकीयाँ। लेकिन सुशांत और सारा का रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं टीका ।
सच्चे प्यार का किया खुलासा
आपको बता दें कि यह सारे रिलेशनशिप मैं निराश होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के जीवन में आए थे रिया चक्रवर्ती। लेकिन जब रिया सुशांत के जीवन में आई उसके कुछ ही समय बाद सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह कर चले गए।
ऐसे में बड़ा प्रश्न बन जाता है कि आखिर सुशांत का सच्चा प्यार कौन था। तो आपको बता दें कि इस बारे में सुशांत सिंह राजपूत ने खुद खुलासा किया था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2019 में हुए एक इवेंट में अपने प्यार का खुलासा किया था।
उन्होंने यह बताया था कि जब फोर्थ क्लास में थे तब उनकी टीचर से प्यार हुआ था। सुशांत ने आगे बोला था कि उन्होंने टीचर को इसलिए अप्रोच नहीं किया था क्योंकि उन्हें एग्जाम पास करना था और वह हंसने लगे थे ।
ऐसी थी पहली डेट
सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी पहली डेट के बारे में भी बताया था। उन्होंने यह बताया था कि जब वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे उस दौरान व इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को पढ़ाते भी थे। उन्होंने उन पैसों को बचाकर के बाइक खरीदी थी। इस बाइक से वह अपनी पहली डेट पर पराठे खाने के लिए मुरथल गए थे।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का मृत शरीर 14 जून साल 2020 में उनके मुंबई वाले फ्लैट में पंखे से लटका हुआ पाया गया था। एक उभरते हुए अभिनेता का इस तरह अचानक चले जाना पूरा देश को हैरान कर गया था। आज भी सुशांत सिंह राजपूत के न्याय की लड़ाई जारी है ।और आज भी उनकी मृत्यु एक रहस्य बनी हुई है।