आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन खाना मँगवाना एक आम बात हो चुकी है। अगर किसी को खाना बनाना नही आता या फिर कुछ अलग खाने का मन हो तो आप फ़ूड एप्स के द्वारा खाना मँगवा कर खा सकते हैं। लेकिन विचार कीजिये कि आपने ऑनलाइन खाने में चिकन मंगवाया हो और उसकी जगह तेल में फ्राई किया हुआ तौलिया आपको भेज दिया जाए।
बता दें कि फिलीपींस में ऐसी ही एक घटना देखने को मिली है। बता दें कि यहां एक महिला ने अपने बेटे को भूख लगने के पर ऑनलाइन खाना मंगवाने जा फैसला किया। इस महिला ने चिकन ऑर्डर किया,जल्दी ही डिलेवरी बॉय इस महिला द्वारा ऑर्डर किया गया फ़ूड दे गया। जब इस परिवार ने यह पैकेट खोला तो हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि इसमें चिकन नही फ्राइड तौलिया की डिलिवरी की गई थी।
बता दें कि जब यह महिला डिलीवरी किये हुए खाने को चिकन काट के खाने की कोशिश करने लगी तब उसे यह पता लगा कि यह चिकन नही है बल्कि ,फ्राई किया हुआ तौलिया है।
Alique perez नामक की इस महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ऐसे ऑनलाइन ऑर्डर्स को लेकर के सावधान रहना जरूरी है। इस महिला ने उनके साथ घटित हुई सारी घटना के साथ एक वीडियो भी साझा किया है।
इस महिला ने बताया है कि उन्होंने अपने बेटे के लिए ऑनलाइन चिकन ऑर्डर किया था। लेकिन जब यह खाना डिलीवर हुआ था उसमें चिकन न होकर के उसकी जगह फ्राइड तौलिया भेजा गया है। जब इन्होंने उसे चिकन समझ के काटने की कोशिश की तब उन्हें यह पता लगा कि यह चिकन न होकर के तौलिया था। इनकी इस पोस्ट पर लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। और इस खाने की कम्पनी की आलोचना भी की है।