दोस्तों हाल ही में आई फिल्म फैमिली मैन की रिलीज होने के बाद से अभिनेता मनोज बाजपेई सुर्खियों में बने हुए हैं। मनोज बाजपेई केवल ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ़ स्क्रीन भी family man हैं। आज हम आपको मनोज बाजपेई की निजी जीवन के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं। बता दे कि मनोज बाजपेई की पत्नी का नाम शबाना है ।और उनकी एक बेटी है जिसका नाम अवा है।
मनोज बाजपेई कि पिछले कुछ दिनों पहले ही वेब सीरीज फैमिली मैन रिलीज हुई थी जो कि काफी सफल हुई है। लेकिन दोस्तों की आपको मालूम है कि मनोज बाजपाई की पत्नी भी कभी अभीनेत्री थी। हालांकि वे फिल्मों में आने से खुश नहीं थी। लेकिन फिर भी वह अभिनेत्री रह चुकी है।
फिल्म करीब से किया था डेब्यू
आपको बता दें कि मनोज बाजपेई की पत्नी शबाना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेहा नाम से अपने फिल्म डेब्यु किया था।।इस फिल्म में यह बॉबी देओल के साथ में नजर आई थी। और फिल्म का नाम था करीब। इसके बाद शबाना अजय देवगन के साथ फिल्म ” होगी प्यार की जीत” में दिखाई दी थी । और उसके बाद उन्होंने रितिक रोशन के साथ फिल्म “फिजा” में भी काम किया था। अगर आप आज भी आप शबाना का नाम ढूंढ लेंगे तो आपको इनका नाम नेहा के ही नाम से मिलेगा।
शबाना नहीं बनना चाहती थी नेहा
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हुए हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना असली नाम बदलकर के कुछ और रख लिया। लेकिन अभिनेत्री शबाना कभी भी नेहा नाम रखने के लिए तैयार नहीं थी। वह इसके सख्त खिलाफ थी। साल 2008 में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेई की पत्नी शबाना ने बताया था कि बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले उनके ऊपर दबाव डाला गया था कि वह अपना नाम बदले।
पेरेंट्स ने रखा था नाम
इस इंटरव्यू के दौरान शबाना ने बताया था कि वह कभी खुद नेहा नहीं बनी थी ।वह हमेशा से शबाना थी और वही रहना चाहती थी। लेकिन उनके ऊपर नाम बदलने के लिए दबाव डाला गया था। इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी। उनका कहना था कि उनके माता-पिता ने उनका नाम बहुत अरमान और गर्व से शबाना रखा था। इसे बदलने की भी कोई भी आवश्यकता नहीं थी। लेकिन उनकी जरा सी भी सुनी नहीं गई। शबाना ने बताया कि जब वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में आई थी तो काफी मैच्योर हो गई थी। पहले वह कई चीजों को लेकर की आशंका में रहती थी। लेकिन फिर वह चीजों को समझने लगी थी।
असली नाम से मिली पहचान
आपको बता दें कि कुछ फिल्मों में नहा के नाम से काम करने के बाद शबाना ने संजय गुप्ता की फिल्म अलीबाग मैं काम किया । और इस फिल्म में उन्होंने अपना असली नाम शबाना का इस्तेमाल किया था। शबाना ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि संजय गुप्ता एवं उनकी टीम के साथ में काम करना उनके लिए उनके लिए काफी अच्छा अनुभव रहा था। क्योंकि उन्होंने संजय गुप्ता से कहा था कि वह अपने असल नाम के साथ काम करना चाहती हैं। और संजय इसके लिए राजी हो गए थे ।
शबाना कहती है कि उन्होंने अपनी असली पहचान को दी थी। जो कि संजय गुप्ता की वजह से उन्हें वापस मिली। बता दें कि शबाना तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी है। यह आखरी बार साल 2009 में आई फिल्म एसिड फेक्ट्री में नजर आई थी।
भले ही शबाना का फिल्मी कैरियर छोटा रहा हो लेकिन इन्होंने परिश्रम के साथ अच्छा अभिनय किया। लोगों ने इनका काम पसंद भी किया हिंदी के अलावा इन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम किया है।