कॉमेडी क्वीन के नाम से मशहूर भारती सिंह अपने प्रोफेशनल एवं पर्सनल लाइफ के लिए अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है । ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो भारती सिंह को नहीं पहचानता होगा। भारती सिंह अक्सर लोगों को हँसाते हुए एवं उनका मनोरंजन करवाती हुई नजर आती है।
भारती को सभी बहुत पसंद करते हैं और भारती काफी लोकप्रिय भी हैं ।।आपको बता दें कि भारती की एक बहन भी है जिनका नाम पिंकी है। भारती की बहन हुबहू भारती की तरह दिखाई देती हैं । पिंकी सिंह को भारती सिंह का हमशक्ल भी कह सकते हैं। क्योंकि दोनों के चेहरे पूरी तरह से मिलते हैं। इन दोनों के चेहरे आपस में इतना मिलते हैं कि अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन भारतीय हैं और कौन पिंकी।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह दोनों बहने जुड़वा बहन नहीं है। बल्कि पिंकी सिंह भारती सिंह की बड़ी बहन है ।लेकिन फिर भी इन दोनों के चेहरे हुबहू मिलते हैं।
हालांकि इन दोनों के व्यवहार एवं स्वभाव में काफी अंतर है। लेकिन यह बात भी सच है कि जब पिंकी और भारती एक साथ सामने आते हैं तो इनमें से भारती और पिंकी को पहचानना बेहद मुश्किल हो जाता है।
अक्सर लोग इन दोनों को पहचानने में कंफ्यूज भी हो जाते हैं। आपको बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह एवं पिंकी दोनों ही अपनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं ।भारती अक्सर अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वहीं इनकी बहन पिंकी भी अपनी बेटी के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती है।