बॉलीवुड में अभिनेता अभिनेत्रियों के लिए उम्र मायने नहीं रखती। यह कलाकार अपने से आधी उम्र के कलाकारों के साथ भी काम करते हैं और अपने से दुगनी उम्र के कलाकारों के साथ भी काम करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने अभिनय से सभी के दिलों पर राज किया है। इन अभिनेत्रियों ने स्क्रीन पर बाप और बेटे दोनों के साथ रोमांस किया है।
हेमा मालिनी (राज कपूर और रणधीर कपूर)
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी काफी लोकप्रिय और प्रसिद्ध हैं। लोग इनकी अदाकारी को बहुत पसंद करते हैं।
आपको बता दें कि साल 1968 में आई फिल्म सपनों के सौदागर में हेमा मालिनी ने राज कपूर के साथ किया था। इसके बाद उन्होंने राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर के साथ भी कई फिल्मों में काम किया।
डिंपल कपाड़िया (धर्मेंद्र और सनी देओल)
अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया काफी चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। आपको बता दें कि डिंपल कपाड़िया ने अभिनेता सनी देवल के साथ कई फिल्मों में काम किया हैं। जिनमें की नरसिम्हा, गुनाह आदि मशहूर हैं।
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के बीच काफी समय तक अफेयर के चर्चे भी होते रहे थे। डिम्पल कपाड़िया ने सनी देओल के पिता धर्मेंद्र के साथ दुश्मन देवता फिल्म में काम किया था ।जो कि साल 1919 में रिलीज हुई थी।
रानी मुखर्जी (अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन)
अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने बाप और बेटे दोनों के साथ रोमांस किया हुआ है। इन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म राजा की आएगी बारात से किया था। बता दे कि साल 2005 में आई फिल्म ब्लैक में रानी मुखर्जी ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थी ।
इसके बाद उन्होंने उनके बेटे अभिषेक बच्चन के साथ बस इतना सा ख्वाब है एवं बंटी बबली जैसी फिल्मों में काम किया।
श्रीदेवी ( अक्कीनेनी नागेश्वर राव और नागअर्जुन)
बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने हिंदी सहित तमिल ,मलयालम ,कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। बता दें कि इन्होंने अक्कीनेनी नागेश्वर राव के साथ प्रेमाभिषेकम फिल्म में बतौर अभिनेत्री काम किया था। इसके अलावा श्रीदेवी ने इनके बेटे नाग अर्जुन के साथ भी फ़िल्म खुदा गवाह में काम किया था।
रीना राय (सुनील दत्त और संजय दत्त)
80 के दौर की मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय ने अभिनेता सुनील दत्त के दत्त के साथ कई फिल्मों में काम किया है। इनमें नागिन,मुकाबला,दर्द का रिश्ता जैसी यादगार फिल्में भी शामिल हैं।
बता दें कि अभिनेत्री रीना रॉय ने सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त के साथ उनकी पहली फ़िल्म रॉकी में भी काम किया था।
माधुरी दीक्षित (विनोद खन्ना और अक्षय खन्ना)
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने फ़िल्म दयावान में अभिनेता विनोद खन्ना के साथ काम किया था। इस फ़िल्म में दर्शाया गया इनका किसिंग सीन बहुत फेमस हुआ था।
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के साथ भी फ़िल्म मोहब्बत में बतौर अभिनेत्री काम किया था, यह फ़िल्म सन 1997 में रिलीज हुई थी।