देश विदेश में देसी गर्ल के नाम से जाने जाने वाली बॉलीवुड एवं हॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन एवं स्टाइल को लेकर के अक्सर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं।
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर के हॉलीवुड में भी आज अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं ।
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है । एक तरफ जहां प्रियंका के ग्लैमरस अंदाज एवं अदाओं के चर्चे हैं वहीं दूसरी ओर इनका एक बैग भी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही अपनी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
इन फोटोस में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने क्राफ्ट टर्टल नेक स्वेटर्स के साथ में मिनी स्कर्ट एवं एक कोट पहन रखा है। अपने इस आउटफिट के साथ प्रियंका चोपड़ा बहुत ज्यादा स्टाइलिश दिखाई दे रही हैं। इस आउटफिट के साथ में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक फेंडी बैग लेबल कलेक्शन fw21 कैरी किया हुआ है। प्रियंका चोपड़ा द्वारा कैरी किया गया यह बैग आजकल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रियंका का यह बैग सबकी अट्रैक्शन का कारण बना हुआ है। दोस्तों इस बैग की कीमत जान करके आप हैरान रह जाएंगे ।यदि आप इस बैग को ऑनलाइन सर्च करके इसकी कीमत का पता लगाना चाहते हैं तो आप इसकी कीमत सुनकर के हैरान रह जाएंगे । आइए हम आपको बताते हैं कि इस बैग की कीमत क्या है ।
यह इटालियन लग्जरी फैशन हाउस बैग 2 साइज में उपलब्ध है, मीडियम एवं स्मॉल। इस बैग की स्मॉल साइज की कीमत करीब 19717 रुपए है। वहीं इसकी मीडियम साइज की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 260 390 रुपए है। यह रकम किसी भी व्यक्ति के मालदीप जा करके छुट्टियां मना करके आने के लिए पर्याप्त हैं।
प्रियंका चोपड़ा की वर्क फ्रंट की बात करें तो यह जल्दी ही हॉलीवुड की आने वाली थे सिटाडेल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा फ़िल्म मैट्रिक्स 4 ,टेक्स्ट फॉर मी ,मैं भी जल्दी ही दिखाई देंगीं।