बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक पद्मिनी कोल्हापुरे ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में तब कदम रखा था जब वह केवल 7 वर्ष की थी। पद्मिनी कोल्हापुरी ने कई सारी यादगार फिल्मों में काम किया है और लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है।
आपको बता दें कि इन दिनों पद्मिनी कोल्हापुरी का एक पुराना वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो उस समय का है जिस समय पद्मिनी कोल्हापुरी “द कपिल शर्मा शो” में आई थी। बता दें कि इस वीडियो में कपिल शर्मा पद्मिनी कोल्हापुरी से उनके कैरियर से संबंधित सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं।
अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपने फिल्मी सफर से जुड़े कई सारे किस्से इस दौरान साझा किए थे। इसी बीच कपिल शर्मा ने उनसे पूछा है कि,” खबर आई थी कि टूटू शर्मा ने आपको पेमेंट नहीं दी थी इसलिए आपने उसने ही शादी कर ली थी।”
बता दें कि इस सवाल का पद्मिनी कोल्हापुरी ने बहुत ही अनोखा जवाब दिया है। उन्होंने अपने पति को लेकर के इस शो में कहा कि अपने पति से शादी करके पहले उन्होंने अपने पति से बदला लिया लेकिन अब शादी करने के बाद उनके पति उनसे बदला ले रहे हैं।
पद्मिनी कोल्हापुरी का जवाब सुनकर के शो पर मौजूद सभी दर्शक, कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह हंसने लगते हैं।
आपको बता दें कि इस वीडियो में कपिल शर्मा पद्मिनी कोल्हापुरी से यह सवाल पूछते हुए नजर आते हैं कि,”आपके बारे में खबरें सुनने में आई थी और हमने यह सोच रखा था कि जब भी आप हमारे शो पर आएंगे तो हम आपसे यह सवाल जरूर पूछेंगे । ,”एक फिल्म थी जिसका कि नाम था “ऐसा प्यार कहां” जिसके निर्माता टीटू शर्मा थे खबर यह है कि उन्होंने आपकी पेमेंट नहीं दे थी तो गुस्से में आपने उनसे ही शादी कर ली थी।”
कपिल शर्मा द्वारा पूछे गए इस सवाल का जवाब पद्मिनी कोल्हापुरी ने बहुत अनोखे अंदाज से दिया उन्होंने कहा कि ,”यह खबर बिल्कुल सही है यह आपने जहां से भी सुना है लेकिन यह हकीकत है कोई अफवाह नहीं। जब उन्होंने मेरी पेमेंट नहीं दी थी तो मैंने सोचा था चलो उनसे शादी कर लेती हूं ।”
इसी बीच अर्चना पूरन सिंह पद्मिनी कोल्हापुरी को कहती हैं कि,” हां आपने शादी करके बदला लिया” और पद्मिनी इसका जवाब हंसते हुए देती हैं कि ,”हां बिल्कुल मैंने शादी करके बदला ही लिया था लेकिन अब वह मुझसे बदला ले रहे हैं “। आपको बता दें कि शो के दौरान पद्मिनी कोल्हापुरी ने यह अभी बताया था कि उन्हें गायकी का काफी शौक था लेकिन उनकी दादी यह चाहती थी कि वह एक अभिनेत्री बने।
अपने एक इंटरव्यू के दौरान पद्मिनी कोल्हापुरी नहीं अभी बताया था कि जब वह केवल 17 अट्ठारह साल की थी तब उन्होंने एक मां की किरदार को निभाया था। हालांकि पद्मिनी ने यह भी कहा था कि उस समय तक उन्हें यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि मदरहुड क्या होता है ।लेकिन फिर भी इन्होंने उस भूमिका को बखूबी निभाया था पद्मिनी कोल्हापुरी अपने समय की सबसे टॉप अभिनेत्रियों में से एक रह चुकी है।